बांदा। पैलानी तहसील के अम्लोर गांव के कसिया डेरा निवासी सोमवती पुत्री राम प्रसाद निषाद उम्र 17 वर्ष ने घर के बाहर बरामदे में छल्ले पर रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर चौकी इंचार्ज खप्टिहा कलां केपी सिंह के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
मृतक सोमवती के पिता राम प्रसाद निषाद ने बताया की मेरी बेटी कक्षा 8 तक खप्टिहा कलां इंटर कॉलेज में पढ़ाई करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी घटना के समय मृतक की मां घर से बाहर खेतों पर चली गई थी तभी मौका पाकर उसने फांसी का फंदा लगा लिया। चौकी इंचार्ज केपी सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष पैलानी राममोहन राय ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला फांसी का है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।














