दीवाली से पहले महंगाई की मार, दूध- दही के बाद घी- मक्खन हुए महंगे

दूध, घी, पनीर जैसी चीजों का इस्तेमाल तो हर घर में किया जाता है. ऐसे में अगर आप भी नंदिनी के डेयरी प्रोडक्ट्स खरीदते हैं तो आपके लिए जरूरी अपडेट है. बेंगलुरु मिल्क यूनियन (बीएएमयूएल) ने घी, मक्खन, पनीर और तृप्ति दूध की कीमतों में बदलाव किया है. नई दरें 4 नवंबर से लागू हो चुकी हैं. बड़ी बात ये है कि ये कि बदलाव दीवाली के पहले किया गया है.अहम बात तो ये है कि अभी कर्नाटक मिल्क फेडरेशन ने नंदिनी दूध के दाम 8 रुपये प्रति लीटर और दही की कीमत 14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई थी. अब डेयरी के दूसरी चीजों के दामों में भी संशोधन किया गया है.

घी के लिए कितने देने होंगे पैसे?

अगर आप नंदिनी घी का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि अब इसे खरीदने के लिए कितने रुपये देने होंगे? बीएएमयूएल की 4 नवंबर को जारी अधिसूचना के मुताबिक, नंदिनी घी के अलग-अलग पैक की नई कीमत तय की गई है. अगर 200 मिलीलीटर का पैकेट खरीदेंगे तो अब ये 95 रुपये में मिलेगा. वहीं 500 मिलीलीटर का पैकट खरीदने पर आपको 425 रुपये देने होंगे. इसके अलावा अगर एक लीटर का पैकेट खरीदते हैं तो आपको 850 रुपये देने होंगे.

पीईटी जार में मिलने वाले घी की कीमतें

ध्यान देने वाली बात ये है कि पीईटी जार में मिलने वाले घी के दाम भी बदले हैं. साथ ही बड़े पैक और टिन की नई दरें भी तय की गई हैं.

  • 50 मिलीलीटर ( पीईटी जार) 65 रुपये
  • 100 मिलीलीटर  ( पीईटी जार) 100 रुपये
  • 200 मिलीलीटर  ( पीईटी जार) 180 रुपये
  • 500 मिलीलीटर  ( पीईटी जार) 435 रुपये
  • 1 लीटर  (पीईटी जार) 870 रुपये
  • 5 लीटर 4250 रुपये
  • 1 लीटर क टिन 870 रुपये
  • 15 किलोग्राम का टिन 14,100 रुपये

पनीर की नई कीमतें जानें

  • अब 200 ग्राम नंदिनी पनीर के पैकेट के लिए 115 रुपये देने होंगे.
  • इसके अलावा 500 ग्राम पनीर के लिए आपको 260 रुपये चुकाने पड़ेंगे.
  • अगर आप एक किलो पनीर लेते हैं तो इसके लिए 485 रुपये देने होंगे.
  • साथ ही 200 ग्राम मध्यम वसा वाला पनीर 110 रुपये में मिलेगा.

मक्खन की नई कीमतें जानें

अगर आप नंदिनी के मक्खन का भी इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए नई कीमतें जानना जरूरी है. नंदिनी ने मक्खन के दामों में भी बदलाव किए हैं.

  • नमकीन मक्खन का 100 ग्राम पैक 90 रुपये का मिलेगा.
  • वहीं 500 ग्राम का नमकीन मक्खन की कीमत 380 रुपये होगी.
  • इसके अलावा बिना नमक वाला 200 ग्राम मक्खन 160 रुपये में मिलेगा.
  • साथ ही बिना नमक वाले 500 ग्राम पैक के लिए आपको 390 रुपये चुकाने होंगे.
  • अगर मक्खन का फैमिली पैक खरीद रहे हैं तो 90 रुपये का मिलेगा.
  • 10 ग्राम के ब्लिस्टर पैक के हिसाब से कीमत 900 रुपये प्रति किलोग्राम तय की गई है.

तृप्ति दूध की नई कीमत जानें

अब 130 मिलीलीटर दूध के पैकेट के लिए 11 रुपये चुकानें होंगे. इसके साथ ही 450 मिलीलीटर दूध का पैकेट खरीदते हैं तो आपको 33 रुपये देने होंगे. ध्यान रखें, ये नई दरें 4 नवंबर 2026 यानी कल से लागू हो चुकी हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts