नारी सशक्तिकरण हेतु महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक करती ताज सुरक्षा पुलिस

 

आगरा। थाना ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा ताजमहल पर पहुंचने वाली महिला पर्यटकों छात्राओं एवं बेटियों का स्वागत एवं मार्गदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही “मिशन शक्ति” योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उन्हें उनके हकों के लिए जागरूक किया जा रहा है।पुलिस आयुक्त आगरा श्री दीपक कुमार के निर्देशन में दुनिया के सातवें अजूबे विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा संभाल रही ताज सुरक्षा पुलिस का बेहद खास नज़ारा देखने को मिल रहा है, देश-विदेश से आने वाले हजारों पर्यटक ताजमहल की खूबसूरती एवं भव्यता के साथ आगरा पुलिस की सुदृढ़ और अनुशासित सुरक्षा व्यवस्था चर्चा का केंद्र बिंदु बनी हुई है

सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा यतेंद्र सिंह नागर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा श्री तिलक राम भाटी द्वारा बेहतरीन फ्रेंडली पुलिसिंग का नायाब उदाहरण पेश किया गया है । ताज सुरक्षा पुलिस की कार्य शैली देखते ही बनती है। अपने कार्यों से थाना ताज सुरक्षा पुलिस “सेवा सुरक्षा एवं संवेदना” की मिसाल बनी हुई है। ताज सुरक्षा पुलिस की फ्रेंडली पुलिसिंग को पर्यटक बहुत पसंद करते हैं। बहुत से पर्यटकों का मानना होता है कि ताज महल जैसी फ्रेंडली पुलिस हर पर्यटन स्थल पर होनी चाहिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts