एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक विजेता प्रीति पाल का जोरदार स्वागत.

मुजफ्फरनगर। जापान में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक जीतकर देश और समाज का नाम रोशन करने वाली प्रीति पाल का मुजफ्फरनगर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। अहिल्याबाई चौक पर पाल समाज के प्रतिष्ठित लोगों और सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान प्रीति पाल ने देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर नमन कर श्रद्धा व्यक्त की।

प्रीति पाल की उपलब्धि से पाल समाज में खुशी का माहौल है। उनके स्वागत के लिए अहिल्याबाई चौक पर जुटे लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक हासिल करना उनकी खेल प्रतिभा और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उनकी सफलता से युवाओं को भी आगे बढ़ने और खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े नेताओं ने प्रीति पाल की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रीति पाल ने कई बार पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी सफलता पूरे देश और समाज के लिए गर्व की बात है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर भारत का मान बढ़ाती रहेंगी।

स्वागत कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विनय पाल, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव दर्शन सिंह पाल, पवन पाल, रमेश पाल, राजू पाल, गुड्डू पाल, प्रमोद पाल, रामपाल, नितिन पाल, जॉनी पाल, अक्षय पाल, शिव कुमार, चरण सिंह, अनिल पाल, ऋषिपाल और नितिन अरोरा सहित पाल समाज के अनेक गणमान्य लोग तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने प्रीति पाल को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts