डीएम- एसपी ने बूथों का किया निरीक्षण.

बांदा। आगामी चुनावों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने आज 235-बांदा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने बूथों पर निर्वाचन संबंधी तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया और विशेष कैंप दिवस के दौरान चल रहे मतदाता पंजीकरण व नाम संशोधन कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने कहा कि, 235-बांदा विधानसभा के सभी मतदेय स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

हमारी प्राथमिकता है कि विशेष कैंप के दौरान मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और चुनाव के दौरान शांति व कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे। किसी भी गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।डीएम अमित आसेरी ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts