यूपी के औरैया की फेमस 30 वर्षीय रीना और 75 साल रामसुघर की बेमेल सगाई की कहानी में एक नया मोड़ आ गया है. जिस इंटरनेट वीडियो ने इस रिश्ते को पूरे देश में चर्चा का विषय बनाया था, उसी वीडियो ने अब इस कहानी का अंत भी कर दिया है.रीना का एक नया बयान और वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उनके लापता पति वापस लौट आए हैं और अब वो बुजुर्ग रामसुघर के साथ शादी नहीं करेंगी. रीना ने साफ कर दिया है कि रामसुघर संग हुई उनकी सगाई अब पूरी तरह से निरस्त (कैंसिल) हो चुकी है.
रीना द्वारा जारी किए गए नए वीडियो के अनुसार, उनके जीवन में आए इस अचानक बदलाव की वजह उनके पति का वापस आना है. रीना के मुताबिक, उनके पति कहीं चले गए थे, लेकिन जब उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्नी की 75 साल के बुजुर्ग से सगाई और हल्दी का वीडियो देखा, तो वह तुरंत घर वापस लौट आए. पति के लौटने के बाद घर में काफी हंगामा हुआ. रीना ने स्पष्ट किया कि कानूनी रूप से उनका अपने पति से तलाक नहीं हुआ था. रीना के परिवार वाले और रिश्तेदार भी उम्र में 45 साल बड़े बुजुर्ग रामसुघर के साथ इस विवाह के सख्त खिलाफ
अब मेरा परिवार पूरा है रीना ने तोड़ी सगाई, पुरानी शादी निभाएंगी
अपने नए बयान में रीना ने परिस्थितियों के बदलने का हवाला देते हुए भविष्य का फैसला सुनाया है. रीना ने कहा कि जब उनका कोई सहारा नहीं था, तब उन्होंने रामसुघर की बेटी राधा से संपर्क किया था और शादी के लिए हां भरी थी. लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं और सगाई पूरी तरह खत्म है. रीना ने घोषणा की है कि वह अपने पति और पुराने परिवार के साथ ही रहेंगी तथा उनके साथ दोबारा अपने रिश्ते की शुरुआत करेंगी.रीना ने रामसुघर की बेटी राधा से हाथ जोड़कर अपील की है कि वो अब उनके या उनके परिवार के ऊपर कोई भी सोशल मीडिया ब्लॉग या वीडियो न बनाए. क्योंकि उनका बिखरा हुआ परिवार अब फिर से पूरा हो गया है.
14 अक्टूबर को वायरल हुआ था 45 साल बड़े बुजुर्ग संग सगाई का वीडियो
इस पूरे हाई-वोल्टेज ड्रामे की शुरुआत 14 अक्टूबर को हुई थी, जब सोशल मीडिया पर 30 साल की रीना और 75 साल के रामसुघर की सगाई और हल्दी की रस्मों की तस्वीरें व वीडियो तेजी से वायरल हुए थे. 45 साल के विशाल उम्र-अंतर (एज गैप) के कारण यह मामला रातोरात इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा था. हालांकि, इस नए मोड़ के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स के बीच यह मामला एक बार फिर जोरों से चर्चा में आ गया है.















