संयुक्त राष्ट्र महासभा की समिति में बोलते हुए भारतीय प्रतिनिधि बरखा ताम्रकार ने असम और भारत के नक्शे को लेकर सख्त रुख दिखाया है। ताम्रकार ने भारत पर की गई टिप्पणियों और असम को ‘उत्तर भारत’ के हिस्से के रूप में पेश करने की कोशिश को लेकर संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक (UN स्पेशल रैपोर्टियर) को आड़े हाथों लिया है।उन्होंने कहा कि इस तरह की चीजों से बचा जाना चाहिए और साफ-साफ जवाब दिए जाने चाहिए।
बरखा ताम्रकार ने संयुक्त सभा के अपने भाषण में कहा, ‘अगर उनका इशारा असम की तरफ है तो उन्हें साफ-साफ कहना चाहिए। टाइपिंग की गलती या किसी अस्पष्ट भौगोलिक शब्द का इस्तेमाल करके ऐसे आरोप नहीं लगाए जा सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि असम या भारतीय क्षेत्र पर कोई भी टिप्पणी संभलकर होनी चाहिए।















