बांदा। शारदीय नवरात्रि के समापन और देवी विसर्जन के पावन अवसर पर शहर में भक्ति के साथ-साथ मानव सेवा की मिसाल भी देखने को मिली। काली देवी मंदिर के निकट समाजवादी पार्टी के नेता शेखर शर्मा द्वारा अपने परिवार के साथ विकल्प शर्मा, व वत्सल्य शर्मा के साथ श्रद्धालुओं के लिए भव्य पुलाव वितरण का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता रानी के जयकारे लगाए।जैसे ही देवी विसर्जन की शोभायात्रा काली देवी मंदिर के पास पहुंची, श्रद्धालुओं का हुजूम पुलाव भंडारे की ओर उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। शेखर शर्मा स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को पुलाव परोसते नजर आए। उनका यह सेवाभाव देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आया। भंडारे में शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे माहौल में बोल सच्चे दरबार की जय के जयकारे गूंजते रहे। सपा नेता शेखर शर्मा ने बताया कि कई दशकों से उनके बड़े भाई स्व0दिनेश शर्मा व स्व0जितेंद्र शर्मा की याद में नवरात्रि में माता रानी की सेवा के साथ-साथ मानव सेवा संकल्प के साथ निरंतर कार्य किए जाते।काली देवी मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है।
यहां आने वाले हर श्रद्धालु को प्रसाद मिले, कोई भूखा न जाए, इसी भाव से परिवार की तरफ से इस भंडारे का आयोजन किया जाता है।हमारा परिवार हमेशा से सेवा और सद्भाव की सोच रखते है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की सेवा करते रहेंगे। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में , राजेन्द्र अवस्थी, नफीस गवास्कर,दीपक त्रिपाठी, महेश साहिल, साजन ,राकेश चक्रवर्ती, शरीफ, रवि, रामु,और बबलू श्रीवास की भूमिका सबसे अहम रही। सुबह से लेकर देर शाम तक ये सभी कार्यकर्ता व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। पुलाव बनवाने से लेकर वितरण तक की पूरी जिम्मेदारी इन सभी ने बखूबी निभाई। स्थानीय लोगों ने शेखर शर्मा,विकल्प शर्मा, वत्सल्य शर्मा,और उनके परिवार के इस सेवाकार्य की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि त्योहारों पर इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बढ़ता है।















