Mr. फैसू करने जा रहे शादी? वेडिंग कार्ड हुआ वायरल,

सोशल मीडिया सेंसेशन से एक्टर और रियलिटी स्टार बने फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू के लाखों फैंस हैं. उनकी हर एक रील पर लाखों व्यूज आते हैं. वहीं, रिएलिटी शो में भी वो अपने परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत चुके हैं. लंबे समय से फैसू की शादी को लेकर खबरे चल रही थीं. कई बार फैसू ने खुद भी बताया है कि वो शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. अब इस बीच एक्टर की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें निकाह की डेट के साथ ही दुल्हन का नाम भी लिखा हुआ है.दरअसल, फैसू की शादी का कार्ड युविका चौधरी के घर पहुंचा है. युविका कार्ड को पढ़ती नजर आ रही हैं. इसका ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बता दें कि, फैसू पहले ही खुलासा कर चुके हैं कि वह साल 2026 में शादी करने वाले हैं, लेकिन उन्होंने अब तक अपनी होने वाली पत्नी की पहचान को सीक्रेट रखा था. हालांकि, अब शादी के कार्ड में उनका नाम रिवील हो गया है.

प्रिंस-युविका के घर पहुंचा फैसू की शादी का कार्ड

युविका चौधरी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मिस्टर फैसू का वेडिंग कार्ड दिखाती नजर आईं. वीडियो में एक सजे हुए बोर्ड पर MR. FAISU & TANYA लिखा हुआ दिखाई दे रहा है. कार्ड देखते ही युविका काफी खुश हो जाती हैं और कहती हैं कि, फाइनली फैसू की शादी हो रही है. जब हम द 15 में थे तब फैसू ने बताया था कि वो शादी करने वाला है. लेकिन मुझे नहीं पता था कि इतनी जल्दी हो जाएगी. इसके बाद एक्ट्रेस कहती हैं कि, तेरी शादी में बहुत मस्ती करेंगे.फैसू की वेडिंग कार्ड में निकाह और रिसेप्शन की तारीख भी लिखी हुई है. जिसके मुताबिक, निकाह 18 अक्तूबर और वलिमा 19 अक्तूबर को होगा. हालांकि, फैसल शेख या उनके परिवार की ओर से भी शादी को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

फैसू ने शादी को लेकर क्या कहा था?

फैंस इस वायरल वेडिंग कार्ड को फैसू के पुराने बयान से जोड़कर देख रहे हैं. दरअसल, इस साल की शुरुआत में फैसू ने साइरस ब्रोचा के पॉडकास्ट में अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की थी. जब साइरस ने उनसे पूछा था कि क्या वह जुलाई में शादी करने वाले हैं, क्योंकि ऐसी खबरें सामने आ रही थीं, तो फैसू ने कहा था, ‘जुलाई में नहीं, लेकिन हां, मैं इस साल निश्चित रूप से शादी कर रहा हूं. सौ प्रतिशत. चाहे कुछ भी हो.’इसके बाद साइरस ने पूछा कि क्या इसका मतलब शादी की अफवाह पूरी तरह गलत नहीं थी? इस पर फैसू ने कहा था, ‘पूरी तरह गलत नहीं थी। सर, ऐसी कोई अफवाह नहीं है. बस यह अफवाह थी कि मैं जुलाई में शादी करूंगा, लेकिन ऐसा नहीं है. हालांकि, हां, मैं इस साल शादी कर रहा हूं. यह कभी भी हो सकती है.’

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts