OTT पर आते ही नंबर 1 पर पहुंची सूर्या-रवीना टंडन की ‘विश्वनाथ एंड सन्स

विश्वनाथ एंड सन्स फिल्म ने पहले तो बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया. वहीं अब ये फिल्म ओटीटी पर भी आते ही छा गई है. फिल्म को भारत में तो पसंद किया ही गया था साथ ही इसे OTT प्लेटफॉर्म पर भी अच्छे-खासे दर्शक मिल रहे हैं. ऐसे में अब फिल्म को हर तरफ से फायदा ही फायदा मिलता नजर आ रहा है. ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है. पिछले कुछ समय से साउथ की ऐसी कई फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म के साथ भी ऐसा ही देखने को मिला.विश्वनाथ एंड सन्स को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है. आते ही फिल्म छा गई है और अपनी स्ट्रीमिंग के पहले ही दिन ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के चार्ट में टॉप पर पहुंच गई है. इसे डिजिटल मीडियम में एक शानदार शुरुआत माना जा रहा है.

बॉक्स ऑफिस पर विश्वनाथ एंड सन्स ने कितने कमाए?

विश्वनाथ एंड सन्स ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर के दिखाया है. इस फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 120 से 130 करोड़ रुपये के बीच का था. इसके जवाब में फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन के मामले में 121.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 140.55 करोड़ रुपये का रहा था. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से 65 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसे अगर मिला लिया जाए तो विश्वनाथ एंड सन्स का कुल कलेक्शन 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया था और फिल्म हिट रही थी. इस फिल्म में ममिथा बैजू और रवीना टंडन भी नजर आई थीं.

बॉक्स ऑफिस पर सूर्या के अच्छे दिन

बॉक्स ऑफिस के मैदान पर सूर्या के अच्छे दिन चल रहे हैं. एक्टर की फिल्में कमाल कर रही हैं. 2024 में उनकी फिल्म कंगुआ का हश्र बुरा हुआ था. फिल्म भारी-भरकम बजट के मुकाबले 100 करोड़ के आसपास की कमाई ही कर सकी थी. वहीं इसके बाद रेट्रो फिल्म से उन्होंने वापसी की. 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 250 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखाया और फिल्म ब्लॉकबस्टर रही. इसके बाद आई उनकी फिल्म करुप्पु ने भी 140 करोड़ के बजट के मुकाबले 315 करोड़ का कलेक्शन किया और सभी को चौंका दिया. अब विश्वनाथ एंड सन्स के जरिए उन्होंने हिट फिल्मों की हैट्रिक मार ली है और अब ओटीटी पर धमाल मचा रही है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts