मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने थाना खालापार क्षेत्र के मीनाक्षी चौक और फक्कड़शाह चौक पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जनपद के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मियों को एंटी रॉयट इक्विपमेंट के साथ पूरी तरह मुस्तैद रखा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में एएस चेक टीम, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अलावा क्यूआरटी और एलआईयू टीमों को भी सक्रिय रखा गया है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर एंटी रॉयट इक्विपमेंट के साथ पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाती है। अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।पुलिस की सोशल मीडिया टीम भी सक्रिय है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अराजक तत्वों की निगरानी की जा रही है। भ्रामक, आपत्तिजनक या अराजकता फैलाने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
























































