इंडिगो के विमान को बम की धमकी के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया।

अहमदाबाद। लखनऊ से दमाम जा रहे विमान को बम से उडाने की धमकी के चलते विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर उतारा गया। विमान में सवार सभी 133 यात्री व क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकालकर विमान की जांच की गई।लखनऊ से दमाम जा रही इंडिगो के 6ई-097 विमान में टिश्यू पेपर पर एक नोट मिला जिसमें विमान को बम से उडाने की धमकी दी गई थी।

विमान में सवार थे 133 यात्री

पायलट को इसकी सूचना मिलते ही शाम को करीब 5 बजकर 55 मिनट पर विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर यहां उतारा गया।विमान में सवार सभी 133 यात्री व क्रू मेंबर कोबाहर लाया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्‍ते , डॉग स्‍क्‍वॉड व फायर बि्रगेड की टीम विमान तक पहुंचकर बम का तलाशी अभियान शुरु किया लेकिन कोई संदिग्‍ध वस्‍तु नहीं मिली।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts