शुक्रवार OTT पर दस्तक देने जा रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज.

इस शुक्रवार OTT पर एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट होगा. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर 6 फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों और सीरीज को आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी यूजर्स को इन फिल्मों और सीरीज की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.

ग्रैंड टूर 1

इस हॉलीवुड सीरीज का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज का नया वर्जन 4 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रहा है. फैंस को इस सीरीज के नए वर्जन का बेसब्री से इंतजार था, वहीं अब ये सीरीज फाइनली प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है. इससे ये तो तय है कि रिलीज होते ही ये सीरीज प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो सकती है.

द कोर्ट

योगालक्ष्मी स्टारर ये कोर्टरूम ड्रामा सीरीज भी इस शुक्रवार 4 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. वहीं इस सीरीज में योगालक्ष्मी के साथ-साथ वी.जयप्रकाश और अर्जुन स्याम गोपन भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इस सीरीज में कोर्टरूम ड्रामा से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इस सीरीज का टीजर भी फैंस को खूब पसंद आया था.

उन्मादम

क्राइम-थ्रिलर सीन्स से भरी ये फिल्म भी शुक्रवार यानी 4 सितंबर को OTT पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं. वहीं ये सीरीज 5 भाषाओं में रिलीज होने जा रही है. इसे आप मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में देख सकते हैं. किरण दास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कुंचाको बोबन और लिजोमोल जोस लीड रोल में हैं.

धमाल 4

अजय देवगन स्टारर ये कॉमेडी से भरी फिल्म भी ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप 4 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अयज देवगन के साथ-साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था.

जगमे संगीतम

प्रकाश राज की ये सीरीज भी 4 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इसे आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं. सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें प्रकाश राज के साथ-साथ मधुबाला और मीका श्रीकांत लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं इस सीरीज में आपको म्यूजिकल ड्रामा देखने को मिलेगा. वीकेंड पर फैमिली के साथ बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts