ईरान का बदला, जॉर्डन-बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला,

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन के अकाबा के पास एक सैन्य ठिकाने पर मौजूद अमेरिकी मरीन के कैंप को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया.ईरानी पक्ष का कहना है कि हमले में बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक मारे गए.

जॉर्डन में US मरीन कैंप को निशाना बनाने का दावा

ईरान के IRGC के मुताबिक, अमेरिकी मरीन कैंप टिटिन पर भारी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं. ईरानी मीडिया संस्था तस्नीम के अनुसार, IRGC ने दावा किया कि हमले में बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक मारे गए.ईरानी दावे के मुताबिक, हमले में कई महत्वपूर्ण सैन्य सुविधाएं और अमेरिकी हमलावर हेलीकॉप्टर भी नष्ट हुए हैं. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

बहरीन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमले की खबर

ईरानी मीडिया ने यह भी दावा किया है कि ईरान ने बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया है. इस हमले को लेकर भी स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है.इसी बीच अमेरिकी सेना का कहना है कि वह ईरान में उन ठिकानों को निशाना बना रही है, जिन पर शिपिंग को निशाना बनाने की कोशिशों से जुड़े होने का आरोप है. ईरानी मीडिया ने इस दौरान असालुयेह, जिरोफ्ट, बंदर अब्बास, किश द्वीप, कोनारक, चाबहार, जास्क, सिरिक और लावान में धमाकों की खबरें दी हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts