जन्माष्टमी पर कान्हा थीम से इंस्पायर मेहंदी डिजाइन लगाएं. यहां पर मटकी, बांसुरी, मोरपंख, चक्र समेत कन्हैया पैटर्न तक…अलग-अलग बैक हैंड के लिए मेहंदी डिजाइन दिए गए हैं. जिनसे आप भी आइडिया ले सकते हैं.बैक हैंड पर ये मेहंदी पैटर्न बेहद खूबसूरत बनेगा, जिसमें बांसुरी और मोर पंख बनाया गया है जो कान्हा को रिप्रेजेंट करते हैं. इसके अलावा शंख और चक्र भगवान विष्णु के चिह्न हैं. पूरा पैटर्न शेड के साथ कंप्लीट किया गया है. जन्माष्टमी पर ये मेहंदी डिजाइन कमाल का लगेगा.
थोड़ा थिक और हैवी मेहंदी डिजाइन लगाना है तो इस फोटो में दिए गए डिजाइन से आइडिया लें. सिंपल आउटलाइन बनाकर पहले हम्प बनाएं और फिर मोर पंख का डिजाइन लगाकर ऊपर कलाई पर थिक मेहंदी लगाएं. इसके बाद ऊपर के हिस्से में कृष्णा पैटर्न क्रिएट करें और राउंड में मोर पंख बनाएं. इसके बाद उंगलियों का डिजाइन पूरा करें. 
जन्माष्टमी के लिए बैक हैंड का ये मेहंदी डिजाइन भी रचने के बाद बेहद खूबसूरत लगेगा. थिक पैटर्न में कृष्णा लिखें और कॉर्नर की तरफ मोर पंख के पैटर्न बनाएं. इसके बाद ऊपर की तरफ मोर बनाएं और इसे कंप्लीट करते हुए नीचे की तरफ तक इसके पंख बनाकर पैटर्न को कंप्लीट कर लें.























































