मंसूरपुर पुलिस ने 1.140 किलो गांजा के साथ महिला आरोपी को किया गिरफ्तार,

मंसूरपुर। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत मंसूरपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमित जैन, क्षेत्राधिकारी खतौली रूपाली राय चौधरी तथा प्रभारी निरीक्षक मंसूरपुर विपिन कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम हुसैनपुर बोपाड़ा के अंदर से हाईवे की ओर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 1 किलो 140 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना मंसूरपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 236/2026 के तहत धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान महिला आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम पुरबालियान निवासी एक व्यक्ति से गांजा खरीदकर उसे बेचने के लिए लाई थी। पुलिस अब गांजा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार महिला आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts