बुढ़ाना की सियासत में हलचल! अखिलेश यादव से शौयब राणा की मुलाकात

लखनऊ में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुँवर शौयब राणा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। दोनों के बीच हुई मुलाकात के बाद बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुलाकात के बाद शौयब राणा ने इसे सुखद बताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में यूथ संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और युवा नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर भी जोर दिया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यूथ संगठन के सक्रिय चेहरों में शुमार शौयब राणा की बुढ़ाना क्षेत्र में भी राजनीतिक सक्रियता लगातार बनी हुई है। उनकी संगठनात्मक गतिविधियों और युवाओं के बीच सक्रियता को देखते हुए समर्थकों में उन्हें लेकर उत्साह नजर आ रहा है।

वहीं, शौयब राणा के पिता मुन्तज़िर राणा की समाजवादी पृष्ठभूमि भी राजनीतिक चर्चाओं में अहम मानी जा रही है। ऐसे में अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात के बाद बुढ़ाना विधानसभा सीट को लेकर नए राजनीतिक समीकरणों की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, 2027 के चुनाव में पार्टी किसे प्रत्याशी बनाएगी, इसका अंतिम फैसला समाजवादी पार्टी नेतृत्व ही करेगा।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts