रक्षाबंधन पर एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था.

मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, रोडवेज बस स्टैंड और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी व्यवस्था को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस टीमों के साथ चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। रक्षाबंधन पर्व के चलते बाजारों और बस स्टैंड पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस को लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरतें। संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर भी जोर दिया।

एसएसपी ने पुलिस बल को निर्देशित किया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त की जाए और यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखा जाए। किसी भी आकस्मिक स्थिति में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे। पुलिस प्रशासन की ओर से रक्षाबंधन पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts