अवैध तमंचे के साथ शातिर गिरफ्तार.

बाँदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस टीम गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बबेरू मार्ग से ग्राम गुरेह की तरफ अवैध तमंचा लिए घूम रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तलाशी ली।तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर और 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। पुलिस ने असलहा कब्जे में लेकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शमशेर पुत्र कामता निवासी गुरेह, थाना कोतवाली देहात, जनपद बाँदा के रूप में हुई है। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली देहात पुलिस ने एक अभियुक्त को 315 बोर के तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। अपराध पर लगाम लगाने के लिए अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts