ऋषभ पंत से बात करना सोनल दिनुशा को ले डूबा,

विकेट के पीछे ऋषभ पंत खड़े हों और मैच में कुछ हरकत ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता. भारतीय विकेटकीपर पहले दो दिन तक चोट की वजह से विकेटकीपिंग नहीं कर पाया लेकिन चौथे दिन पंत फिट हुए और विकेट के पीछे आते ही उन्होंने अपना कमाल दिखा दिया.पंत ने श्रीलंका के शतकवीर बल्लेबाज सोनल दिनुशा को अपनी बातों में फंसाकर आउट करा दिया. दिनुशा ने शतक तो लगाया लेकिन उनकी गलती की वजह से श्रीलंका फॉलोऑन नहीं टाल पाया. आइए आपको बताते हैं कि आखिर कैसे पंत ने दिनुशा का ध्यान भंग किया.

पंत ने दिनुशा को क्या कहा?

सोनल दिनुशा शतक लगा चुके थे, वो 103 रनों पर नाबाद थे. ऐसा लग रहा था ये खिलाड़ी श्रीलंका के फॉलोऑन को टाल देगा. लेकिन विकेट के पीछे से पंत ने सोनल का ध्यान भटका दिया. पंत ने विकेट के पीछे से सोनल को कहा, ‘हर बॉल को रोक रहे हो. एक छक्का लगाओ और अपने देश को फॉलोऑन से बचाओ.’ इसके बाद सोनल ने जवाब दिया, ‘जब मुझे लगेगा तब छक्का लगाऊंगा. आप अपने काम पर ध्यान दो.’ इतना कहते ही सोनल दिनुशा ने सारांश जैन की गेंद को डिफेंस करने की कोशिश की लेकिन केएल राहुल ने उनका कैच लपक लिया. इस तरह सोनल आउट हो गए और टीम इंडिया को फॉलोऑन देने का मौका मिल गया. श्रीलंका फॉलोऑन टालने से 14 रन पीछे रह गया.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts