ब्लैक कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें.

कॉफी को अलग-अलग तरीकों से पीना आजकल ट्रेंड का हिस्सा है. इसमें सबसे कॉमन ब्लैक कॉफी है. एनर्जी देने से लेकर फैट बर्न करने तक… ऐसे कई हेल्थ बेनिफिट्स ब्लैक कॉफी से मिल सकते हैं. सुहानी सेठ अग्रवाल (विभागाध्यक्ष, डायटेटिक्स, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल) का कहना है कि आजकल ब्लैक कॉफी में नींबू मिलाकर पीने का ट्रेंड काफी लोकप्रिय हो गया है. कई लोग इसे वजन घटाने और शरीर को डिटॉक्स करने का आसान तरीका मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि यह ड्रिंक अकेले ही कोई बड़ा बदलाव ला सकती है.ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन शरीर की ऊर्जा खर्च करने की क्षमता और मेटाबॉलिक रेट को थोड़े समय के लिए बढ़ा सकता है और कुछ लोगों में भूख को भी कम कर सकता है. हालांकि, इसका असर लिमिटेड होता है और लंबे समय तक वजन घटाने के लिए केवल कॉफी पर निर्भर रहना कारगर तरीका नहीं है.

ब्लैक कॉफी और नींबू का कॉम्बो

एक्सपर्ट कहती हैं कि ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन आपको ज्यादा एनर्जेटिक और अलर्ट महसूस करा सकता है, जबकि नींबू विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है. लेकिन नींबू को कॉफी में मिलाने से विटामिन सी के कारण कोई खास फैट-बर्निंग प्रभाव पैदा नहीं होता. इसके इन दोनों को एक साथ पीने के फायदों को लेकर अभी तक कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं हैं.

हो सकती हैं ये दिक्कतें

डॉक्टर ने बताया इसी तरह डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में भी इसे देखने की जरूरत नहीं है. हमारे शरीर में लिवर और किडनी नेचुरली टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करते हैं. डॉक्टर कहती हैं कि ये ब्लैक कॉफी और नींबू का कॉम्बो हर किसी के लिए फायदेमंद भी नहीं होता. जिन लोगों को एसिडिटी, गैस, पेट में जलन या एसिड रिफ्लक्स की समस्या है, उन्हें इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है.

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts