बच्चों को डायरिया से बचाने का संकल्प.

मुजफ्फरनगर। डायरिया से किसी भी बच्चे की मौत हो, इसके लिए जागरूकता और बेहतर दस्त प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय होटल में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) केनव्यू के सहयोग से केमिस्ट एसोसिएशन की अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता मुजफ्फरनगर केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक योगेश मदन ने की। इसमें दवा व्यापारियों ने डायरिया की रोकथाम और उपचार को लेकर सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यशाला में पीएसआई इंडिया की प्रतिनिधि कोमल घई और भारती ने संस्था तथाडायरिया से डर नहींकार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान उत्तर प्रदेश के 13 और बिहार के तीन जनपदों में संचालित किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों में डायरिया से होने वाली मृत्यु को शून्य करना और समय पर उचित दस्त प्रबंधन को बढ़ावा देना है।केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री अक्षय मित्तल ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की उपयोगिता बताई। संरक्षक योगेश मदन ने डायरिया की रोकथाम के लिए आसपास स्वच्छता रखने, सही तरीके से हाथ धोने और बच्चों को स्तनपान कराने के महत्व पर प्रकाश डाला। एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह ने डायरिया के उपचार में ओआरएस और जिंक की उपयोगिता की जानकारी दी।कार्यशाला में कोषाध्यक्ष राजेश जुनेजा, विजेंद्र शर्मा, आशीष अग्रवाल, वरुण चौधरी, हर्ष भाटिया, रवि कौशिक सहित केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्य और पीएसआई इंडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रतिभागियों ने डायरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा बच्चों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts