बांदा। एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बिसंडा पुलिस ने चोरी की घटना का 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। घर से 9 लाख के आभूषण और नगदी चुराने वाला आरोपी घर का ही देवर निकला।ग्राम सिकलोढी निवासी दयाराम ने थाना बिसंडा में सूचना दी कि उनके घर में चोरों ने कीमती आभूषण और नगदी चोरी कर ली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने टीमें गठित कीं। लगातार गश्त और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।बिसंडा पुलिस ने ग्राम गोकुल पुरवा–इटरा मिलौली मार्ग स्थित पुलिया के पास से आरोपी रामबली पुत्र दयाराम, निवासी ग्राम गोकुल पुरवा सिकलोढी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर बताया की उसने अपनी भाभी के आभूषण चोरी किए थे।
नौ लाख कीमत एक जोड़ी बड़ी झुमकी,एक मंगलसूत्र मोती सहित एक मनचली पीली धातु, एक लॉकेट माला मोती, एक छागल सफेद, एक हाफपेटी,एक कमर पेटी, दो पायल सहित आभूषण बरामद किया है। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि आरोपी ने पैसे की जरूरत के चलते घर में ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 48 घंटो के भीतर चोर व आभुषण सबके सामने है।पूरी टीम की सराहना है।























































