स्वतंत्रता दिवस पर 301 जांबाजों को गैलेंट्री अवॉर्ड,

स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर देशभर के 1057 पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस और जेल विभाग के कर्मचारियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है. इनमें 301 वीरता पदक, 92 राष्ट्रपति पुलिस पदक और 664 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं.

301 जवानों को वीरता पदक

कुल 301 मेडल फॉर गैलेंट्री यानी वीरता पदक दिए गए हैं. इनमें 272 पुलिसकर्मी और 29 फायर सर्विस कर्मी शामिल हैं. इन वीरता पुरस्कारों में सबसे ज्यादा 197 जवान लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म यानी नक्सल प्रभावित इलाकों में बहादुरी दिखाने वाले हैं. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से 51, नॉर्थ-ईस्ट से 12 और देश के अन्य हिस्सों से 41 जवानों को भी उनके साहसिक कार्यों के लिए वीरता पदक दिया गया है.

92 को राष्ट्रपति पदक

प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस यानी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक कुल 92 कर्मियों को दिया गया है. इनमें 83 पुलिस सेवा, 4 फायर सर्विस, 3 सिविल डिफेंस एवं होम गार्ड और 2 करेक्शनल सर्विस के कर्मचारी शामिल हैं. यह पदक सेवा में विशेष और उत्कृष्ट रिकॉर्ड के लिए दिया जाता है.

664 को सराहनीय सेवा पदक

इसके अलावा 664 कर्मियों को मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस यानी सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है. इनमें 606 पुलिसकर्मी, 28 फायर सर्विस कर्मी, 18 सिविल डिफेंस एवं होम गार्ड और 12 जेल विभाग के कर्मचारी शामिल हैं. यह पदक कर्तव्य के प्रति समर्पण, मेहनत और लंबे समय तक बेहतर सेवा के लिए दिया जाता है.

नक्सल प्रभावित इलाकों में बहादुरी को सम्मान

इस बार के वीरता पदकों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात जवानों की बहादुरी खास तौर पर सामने आई है. कुल 301 वीरता पदकों में से 197 पदक लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म प्रभावित क्षेत्रों में किए गए साहसिक कार्यों के लिए दिए गए हैं. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ-ईस्ट में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में ड्यूटी निभाने वाले सुरक्षाकर्मियों को भी उनके अदम्य साहस के लिए सम्मानित किया गया है.

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए गए ये पदक देश की सुरक्षा, सेवा और नागरिकों की रक्षा के लिए पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मियों के समर्पण और बहादुरी को सम्मान देने का प्रतीक हैं.स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर देशभर के 92 पुलिस, सुरक्षा और अन्य सेवाओं से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (Presidents Medal for Distinguished Service) से सम्मानित किया गया है. इन 92 पदक विजेताओं में 83 पुलिस सेवा, 4 फायर सर्विस, 3 होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस और 2 करेक्शनल सर्विस के कर्मचारी शामिल हैं. यह पदक सेवा में विशेष और उत्कृष्ट रिकॉर्ड के लिए दिया जाता है.

यूपी से 6 अधिकारियों को सम्मान

राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक पाने वालों में उत्तर प्रदेश के 6 अधिकारी शामिल हैं. इनमें डीजीपी ध्रुव कांत ठाकुर, एडीजी पद्मजा चौहान, एडीजी प्रशांत कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट देव नारायण यादव, असिस्टेंट कमांडेंट अजय कुमार त्रिपाठी और डिप्टी एसपी विकास श्रीवास्तव शामिल हैं. पश्चिम बंगाल से पुलिस कमिश्नर अजय नंद, जम्मू-कश्मीर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शोकेट हुसैन शाह और पुडुचेरी से एसपी रंगनाथन बी को भी यह सम्मान मिला है.

BSF के 5 अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में BSF के 5 अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक दिया गया है. इनमें आईजी मांगी लाल गर्ग, आईजी चारु ध्वज अग्रवाल, डीआईजी अशोक कुमार, डीआईजी धीरेंद्र सिंह सिंधु और सेकेंड-इन-कमांड अमरवीर यादव शामिल हैं. CRPF के 5, ITBP के 3, CISF के 2 और SSB के 2 अधिकारियों-कर्मचारियों को भी यह सम्मान मिला है. इसके अलावा NSG से ग्रुप कमांडर राकेश शर्मा को राष्ट्रपति पदक मिला है.

CBI, NIA और NDRF के अधिकारी भी सम्मानित

राष्ट्रपति पदक पाने वालों में जांच और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल हैं. CBI के 6 अधिकारियों, NIA के 2 अधिकारियों, NDRF के 1 अधिकारी और SPG के 1 अधिकारी को सम्मानित किया गया है. गृह मंत्रालय के 8 अधिकारियों-कर्मचारियों को भी राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक दिया गया है. इसके अलावा रक्षा उत्पादन विभाग से अतिरिक्त महानिदेशक साजिद फरीद शापू और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स यानी RPF से असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर राजेश लाल को भी यह सम्मान मिला है.

फायर सर्विस, होम गार्ड और जेल विभाग भी शामिल

फायर सर्विस के 4 कर्मियों को राष्ट्रपति पदक मिला है. इनमें गोवा, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और CISF से जुड़े कर्मी शामिल हैं. होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस से 3 कर्मियों को यह सम्मान दिया गया है. वहीं महाराष्ट्र के करेक्शनल सर्विस यानी जेल विभाग के 2 कर्मियों को भी राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक मिला है.

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिया जाने वाला यह सम्मान उन अधिकारियों और कर्मचारियों की लंबे समय की उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को मान्यता देता है, जिन्होंने अपने-अपने विभाग में लगातार बेहतर काम किया है.

664 सुरक्षा कर्मियों को मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस

स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर देशभर के पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और विभिन्न सुरक्षा सेवाओं के कुल 664 कर्मियों को मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस यानी MSM से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान पुलिस सेवा के साथ-साथ BSF, CRPF, CISF, ITBP, SSB, Assam Rifles, NSG, NDRF, RPF, CBI, NIA, SPG और गृह मंत्रालय समेत कई संस्थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया गया है.

राज्यों में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है. उत्तर प्रदेश के कुल 75 पुलिसकर्मियों को यह सम्मान मिला है. इसके बाद महाराष्ट्र के 37, तमिलनाडु के 17, कर्नाटक के 17, मध्य प्रदेश के 16, बिहार के 15 और गुजरात के 17 पुलिसकर्मी सम्मानित किए गए हैं.

दिल्ली पुलिस के 15 अधिकारियों और जवानों को भी मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस मिला है. वहीं जम्मू-कश्मीर के 13 पुलिसकर्मी, पंजाब के 11 और राजस्थान के 14 पुलिसकर्मी इस सम्मान सूची में शामिल हैं.

केंद्रीय बलों की बात करें तो BSF के 42, CRPF के 57, CISF के 22, ITBP के 11, SSB के 11 और असम राइफल्स के 13 कर्मियों को सम्मानित किया गया है. NSG के 4 अधिकारियों को भी यह मेडल मिला है. इस सूची में पुलिस और सुरक्षा बलों के अलावा फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवा के कर्मी भी शामिल हैं. फायर सर्विस के 28 कर्मियों, होम गार्ड और सिविल डिफेंस के 16 कर्मियों तथा करेक्शनल सर्विस यानी जेल विभाग के 12 कर्मियों को भी सम्मान दिया गया है.

इसके अलावा CBI के 15, RPF के 15, NIA के 3, NDRF के 3, SPG के 5 और NCB के 2 कर्मियों को भी मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस से सम्मानित किया गया है. सबसे बड़ी बात यह सम्मान उन अधिकारियों और जवानों की लंबे समय तक की गई उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा को मान्यता देता है. सूची में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और अन्य ग्राउंड स्टाफ तक शामिल हैं.

यानी स्वतंत्रता दिवस 2026 पर देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, सीमा सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन और जेल प्रशासन में योगदान देने वाले 664 कर्मियों को उनकी उल्लेखनीय सेवा के लिए सम्मान मिला है.

पुलिस, फायर, होम गार्ड और जेलकर्मियों को वीरता और सेवा पदक

स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस के कुल 1057 कर्मियों को पदकों से सम्मानित किया गया है. इनमें 301 गैलेंट्री मेडल (GM), 92 प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस (PSM) और 664 मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) शामिल हैं.

पुलिस सेवा में 961 पदक

  • पुलिस सेवा में कुल 961 पदक दिए गए हैं. इनमें 272 गैलेंट्री मेडल, 83 प्रेसिडेंट्स मेडल और 606 मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस शामिल हैं. राज्यों में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है. यूपी के पुलिसकर्मियों को कुल 93 पदक मिले हैं, जिनमें 12 गैलेंट्री, 6 प्रेसिडेंट्स मेडल और 75 MSM शामिल हैं.
  • महाराष्ट्र को कुल 60 पदक मिले हैं, जिनमें 20 गैलेंट्री, 3 PSM और 37 MSM हैं. वहीं छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों को 152 पदक मिले हैं, जिनमें अकेले 141 गैलेंट्री मेडल शामिल हैं.
  • जम्मू-कश्मीर के पुलिसकर्मियों को 52 पदक मिले हैं. इनमें 38 गैलेंट्री मेडल, एक PSM और 13 MSM शामिल हैं.
  • इसके अलावा CRPF को 86, BSF को 67, Maharashtra Police को 60 और Chhattisgarh Police को 152 पदक मिले हैं.

फायर सर्विस में 61 पदक

  • फायर सर्विस के कुल 61 कर्मियों को सम्मानित किया गया है. इनमें 29 गैलेंट्री मेडल, 4 प्रेसिडेंट्स मेडल और 28 MSM शामिल हैं.
  • फायर सर्विस में उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा 21 पदक मिले हैं, जिनमें 16 गैलेंट्री, एक PSM और 4 MSM हैं.
  • महाराष्ट्र फायर सर्विस के 15 कर्मियों को सम्मान मिला है, जिनमें 13 गैलेंट्री मेडल शामिल हैं.

होम गार्ड और सिविल डिफेंस

होम गार्ड और सिविल डिफेंस के कुल 21 कर्मियों को पदक दिए गए हैं. इनमें 3 प्रेसिडेंट्स मेडल और 18 MSM शामिल हैं. महाराष्ट्र के 3, कर्नाटक के 2 और रेलवे बोर्ड के 2 कर्मियों को MSM मिला है.

जेल सेवा के 14 कर्मियों को सम्मान

करेक्शनल यानी जेल सेवा में कुल 14 पदक दिए गए हैं. इनमें 2 प्रेसिडेंट्स मेडल और 12 MSM शामिल हैं. महाराष्ट्र के दो कर्मियों को PSM और दो को MSM मिला है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश के 2, छत्तीसगढ़ के 1, हरियाणा के 2, केरल के 2, ओडिशा के 2 और उत्तराखंड के एक कर्मी को MSM से सम्मानित किया गया है.

कुल आंकड़ा

चारों सेवाओं को मिलाकर स्वतंत्रता दिवस 2026 पर कुल 1057 पदक दिए गए हैं.

  • गैलेंट्री मेडल: 301
  • प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस: 92
  • मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस: 664

इन पदकों के जरिए देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, सीमा सुरक्षा, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा और जेल प्रशासन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts