अवैध गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार .

बांदा।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के तहत थाना कमासिन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 4 किलो 214 ग्राम अवैध सूखा गांजा के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।कमासिन पुलिस गश्त एवं चेकिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बबेरू रोड पेट्रोल पंप के पास इन्गुआ मोड़ पर बने यात्री निवास में दो युवक अवैध गांजे के साथ मौजूद हैं।पुलिस टीम ने तुरंत दबिश दी और मौके से दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्त राज पुत्र उदयभान निवासी ग्राम पचनेही, थाना कोतवाली देहात, जनपद बांदा व अमन पुत्र राजेश निवासी ग्राम पचनेही, थाना कोतवाली देहात, जनपद बांदा के निवासी हैं।पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए “ऑपरेशन ईगल” लगातार चलाया जा रहा है। नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। स्कूल-कॉलेज के आसपास और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर गांजे की सप्लाई चेन का भी पता लगाया जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts