स्पाइसजेट फ्लाइट में AC फेल पर बवाल,

दिल्ली से पुणे जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 105 में टेकऑफ से पहले AC फेल होने पर यात्रियों ने जमकर बवाल काटा था. वहीं, अब इस पर एयरलाइन्स के प्रवक्ता का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि 11 अगस्त 2026 को स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 105 को दिल्ली से पुणे जाना था. उड़ान से ठीक पहले विमान में तकनीकी समस्या आ गई. स्पाइसजेट ने तुरंत दूसरा विमान उपलब्ध कराया. इसके बाद फ्लाइट पुणे के लिए उड़ान भरी. स्पाइसजेट ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है.

AC फेल होने पर यात्रियों ने काटा था बवाल

स्पाइसजेट की फ्लाइट में AC फेल होने के कारण यात्री पसीने-पसीने हो गए. बच्चों समेत कई लोग बेहाल हो गए. इसके बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट पर विरोध शुरू कर दिया. उन्होंने केबिन में ही नाराजगी जताई और फ्लाइट क्रू से शिकायत की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था. वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग पंखे की तरह हाथ हिला-हिलाकर राहत लेने की कोशिश कर रहे हैं. यात्री कहते हैं कि गर्मी बहुत ज्यादा थी और बच्चों को भी परेशानी हो रही थी. फ्लाइट रनवे पर लाई गई, लेकिन AC की समस्या बनी रही.

40-45 मिनट तक रहा घुटन भरा माहौल

दरअसल, विमान को रात करीब 9:30 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यह पहले ही लेट होकर रात 11:30 बजे के आसपास रनवे पर बढ़ा. बोर्डिंग के बाद से ही विमान का एयर कंडीशनर काम नहीं कर रहा था. बंद केबिन के अंदर तापमान लगातार बढ़ता गया.फ्लाइट में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं भी सवार थीं. उमस और ऑक्सीजन की कमी से यात्रियों का दम घुटने लगा, वे पसीने से तर-बतर हो गए और कुछ महिलाएं चक्कर खाकर गिरने की स्थिति मेंगईं.यात्रियों का आरोप है कि करीब 40-45 मिनट तक शिकायत करने के बावजूद क्रू ने ध्यान नहीं दिया और विमान को रनवे पर ले गए. यात्रियों ने अपनी सीटों से खड़े होकर हंगामा शुरू कर दिया और गेट खोलने की मांग की.

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts