मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन की भूमिका की क्षेत्रवासियों ने जमकर सराहना की। यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिन–रात ड्यूटी निभाते हुए सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कांवड़ियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया।एसएसपी संजय कुमार वर्मा और एसपी सिटी अमृत जैन के निर्देशन में सीओ सदर राजू साव व सीओ राधा रमन की निगरानी में पुलिस टीम ने छपार से रामपुर तिराहा तक करीब 21 किलोमीटर क्षेत्र में लगातार सुरक्षा व्यवस्था संभाली। छपार थानाध्यक्ष मोहित चौधरी, अस्थाई थानाध्यक्ष रामपुर तिराहा सुभाष चंद्र, उप निरीक्षक पवन चौधरी, उप निरीक्षक राजकुमार, SSI विशाल राठी, उप निरीक्षक भावना सिंह समेत पुलिसकर्मियों ने अलग–अलग स्थानों पर तैनात रहकर कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।
पुलिस टीम ने भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और मार्ग पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए लगातार सक्रियता दिखाई। कांवड़ मार्ग पर पुलिस की सतर्क निगरानी के चलते शिवभक्तों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया।क्षेत्रवासियों ने पुलिस अधिकारियों और पूरे स्टाफ के समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस की लगातार मेहनत और मुस्तैदी से कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकी। लोगों ने पुलिस टीम को बधाई देते हुए उनके बेहतर कार्य की सराहना की।























































