झाड़ियों में फंसी मिली महिला की लाश

चिल्ला/बांदा। दतरौली गांव में नाले में लापता हुई महिला का शव 24 घंटे बाद बरामद हुआ है। शुक्रवार सुबह नाले के घुमावदार मोड़ पर झाड़ियों में फंसी लाश मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।दतरौली गांव निवासी जोगा यादव की पत्नी रेखा यादव (35) बीते गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे रोज की तरह गांव के पास बह रहे नाले की ओर शौच के लिए गई थीं। काफी देर तक घर वापस न लौटने परिजनों ने तलाश शुरू की। नाले के किनारे उनकी चप्पल मिलने के बाद परिजनों को आशंका हुई कि वह तेज बहाव में बह गई हैं। सूचना मिलते ही चिल्ला थाना प्रभारी आनंद साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू कराया। नाले में जाल भी डलवाया गया, लेकिन गुरुवार देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल सका।रात में भी नाले पर पुलिस पिकेट तैनात कर जाल लगाकर तलाश जारी रखी गई।शुक्रवार सुबह दोबारा शुरू किए गए सर्च अभियान के दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर नाले के घुमावदार मोड़ पर झाड़ियों और चारे के बीच महिला का शव फंसा मिला। शव बरामद होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।मृतका के पति जोगा यादव ने बताया कि उनकी पत्नी रोज की तरह शौच के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। रेखा अपने पीछे दो बेटियां आशा, सीमा और एक बेटा आर्यन छोड़ गई हैं।थाना प्रभारी आनंद साहू ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका पिछले सात वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं और कानपुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts