रामपुर SP के बयान पर पप्पू यादव का तीखा पलटवार,

नई दिल्ली: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने रामपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) के कथित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पहले यह बताया जाए कि बीफ खाने वाले लोग कितने बड़े अपराधी हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर हिंदुत्व और खान-पान की राजनीति को लेकर भी सवाल उठाए।

सावरकर का किया जिक्र

पप्पू यादव ने अपने बयान में विनायक दामोदर सावरकर का जिक्र करते हुए कहा, ‘सावरकर जी तो बीफ खाते थे। लगभग लोग बीफ खाते हैं।’ उन्होंने दावा किया कि देश के कई हिस्सों, खासकर उत्तर-पूर्व और गोवा में बड़ी संख्या में हिंदू और सनातनी बीफ खाते हैं। उन्होंने कहा कि रामपुर के एसपी को इन राज्यों में भेजा जाए, तब उन्हें वास्तविक स्थिति का पता चलेगा।

SP के बयान पर उठाए सवाल

पप्पू यादव ने कहा कि किसी समुदाय या खान-पान की आदतों को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि देश के अलग-अलग हिस्सों की सामाजिक और सांस्कृतिक विविधताओं को नजरअंदाज कर बयानबाजी करना गलत संदेश देता है। उनके बयान के बाद इस मुद्दे पर सियासी बहस तेज होने की संभावना है।

बयान पर बढ़ सकता है सियासी विवाद

पप्पू यादव के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है। भाजपा और अन्य दलों की ओर से इस पर प्रतिक्रिया आने की संभावना है। वहीं, रामपुर के एसपी के कथित बयान और उस पर पप्पू यादव की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी चर्चा शुरू हो गई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts