मकान गिरने से दंपती समेत तीन बच्चे मलबे में दबे.

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र स्थित गांव हुसैनपुर कलां में सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, जब बबलू कुरैशी का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मकान में मौजूद बबलू कुरैशी, उनकी पत्नी साइमा और उनके तीन बच्चे मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही हुसैनपुर कलां पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद बच्चों अदनान, अमझा और लुकमान को सुरक्षित मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार तीनों बच्चों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना के करीब साढ़े तीन घंटे बाद तक भी कोई प्रशासनिक अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन के नेता लविश जांगिड़ ने उप जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को फोन कर हादसे की जानकारी दी और तत्काल राहत व प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। घटना की सूचना मिलने पर भावी जिला पंचायत प्रत्याशी कसार कुरैशी तथा मुरसलीन कसार गफ्फार कुरैशी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts