पहली हरियाली तीज पर ट्राई करें हरी चूड़ियों के ये रॉयल सेट, मिलेगा बेहद खूबसूरत लुक

हरियाली तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और हरी चूड़ियों के साथ अपने पारंपरिक लुक को पूरा करती हैं। अगर शादी के बाद आपकी यह पहली तीज है और आप अपने लुक को सबसे अलग और रॉयल बनाना चाहती हैं, तो चूड़ियों के साथ टेंपल जूलरी वाले कंगन बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं। इनका खूबसूरत डिजाइन आपकी सिंपल हरी कांच की चूड़ियों को भी आकर्षक और हैवी लुक देगा।ऐसे में हम आपके लिए हरी चूड़ियों के साथ पेयर किए जाने वाले टेंपल जूलरी कंगन और पर्ल्स कंगन के लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन लेकर आए हैं, जिनसे आप अपनी पहली तीज के लुक को और भी यादगार बना सकती हैं। इन्हें आप किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ पहनकर शानदार लुक पा सकती हैं, तो चलिए फिर चूड़ियों के सेट पर नजर डालते हैं।अगर आप तीज पर रॉयल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो हरी कांच की चूड़ियों के साथ पर्ल वर्क और टेंपल जूलरी वाले कंगन का यह सेट ट्राई कर सकती हैं। बीच में लगी मोतियों की चौड़ी कंगन लाइन पूरे सेट को अट्रैक्टिव टच देती है, जबकि दोनों तरफ के टेंपल कंगन इसे ट्रेडिशनल वाइब दे रहे हैं। साड़ी और लहंगे, दोनों के साथ ही ये डिजाइन खूबसूरत लगेगा।

हाथी मोटिफ वाले कंगन

अगर आप तीज पर रॉयल और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो हाथी मोटिफ वाले टेंपल कंगन के साथ हरी कांच की चूड़ियों का यह सेट ट्राई कर सकती हैं। हाथी वाले ये कंगन काफी ट्रेंड में हैं और कहते हैं कि ये समृद्धि का प्रतीक होते हैं, इसलिए यह डिजाइन फेस्टिव लुक को और खास बना सकता है। दोनों ओर पर्ल वाले कंगन इस सेट की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

फ्लोरल और हाथी मोटिफ कंगन

अगर आपको सिंपल लेकिन रिच लुक पसंद है, तो इस तरह के सेट ट्राई कर सकती हैं। जहां दोनों सेट को हाथी और फ्लोरल मोटिफ वाले कंगन लगाकर सजाया गया है। एक में सिल्वर स्टोन लगे हैं, तो दूसरे में ग्रीन, फिर हरी डार्क और लाइट शेड की स्टोन वर्क वाली चूड़ियां और बीच में गोल्ड कंगन का कॉम्बो क्लासी फील दे रहा है। जिन्हें पहनकर आप तीज पर एलिगेंट लुक पा सकती हैं।नई सुहागिनें चाहें तो हरी और लाल चूड़ियों के कॉम्बिनेशन वाला यह हैवी सेट भी चुन सकती हैं। इसमें टेंपल मोटिफ, पर्ल डिटेलिंग और गोल्डन कंगन का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। लाल और हरे रंग का कॉम्बो सुहाग का प्रतीक माना जाता है, इसलिए तीज जैसे खास मौके पर यह सेट आपके लुक को और भी ग्रैंड और पारंपरिक बना सकता है।अगर आप तीज पर सबसे अलग और रॉयल लुक चाहती हैं, तो हरी कांच की चूड़ियों के साथ रेड या पिंक स्टोन वाले कंगन और टेंपल जूलरी का कुछ ऐसा सेट ट्राई करें। गोल्डन टेंपल कंगन, चमकदार स्टोन और कंट्रास्ट में हरे- पिंक या हरे- रेड का कॉम्बिनेशन इस सेट को बेहद आकर्षक बनाता है। हैवी साड़ी या लहंगे के साथ यह डिजाइन आपकी पहली तीज के लुक में चार चांद लगा देगा।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts