बांदा। जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना कालिंजर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भ्रमण करते एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। देर शाम थाना कालिंजर पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम वैधनपुरवा के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसके हाव-भाव बदल गए।संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर और 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी रामसुफल उर्फ रज्जू पुत्र रामसिया निवासी गुढ़ाकला थाना कालिंजर को मौके से हिरासत में ले लिया।बरामद अवैध शस्त्र को कब्जे में लेकर थाना कालिंजर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष कालिंजर दारा सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी गुढ़ाकला प्रवेश कुमार, हे0कां0 दिनेश कुमार यादव, कां0 आशीष कुमार, कां0 अजय पाल और कां0 राहुल कुमार यादव की टीम ने अंजाम दिया। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जिले में अवैध शस्त्र रखने और अपराध करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।























































