बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दो हफ्ते पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. अब बांग्लादेश में इस बात को लेकर अटकलें चल रही हैं कि बांग्लादेश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा? इस बीच, बांग्लादेश की सत्ताधारी पार्टी बीएनपी के पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस बैठक में बीएनपी ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार चयन करने का अधिकार दे दिया.स्थानीय मीडिया के अनुसार सत्ताधारी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने आने वाले चुनावों के लिए पार्टी का राष्ट्रपति के उम्मीदवार चुनने के लिए प्रधानमंत्री तारिक रहमान को अधिकार दिया है.ढाका ट्रिब्यून अखबार के अनुसार यह फैसला शनिवार को बीएनपी की नेशनल स्टैंडिंग कमेटी की मीटिंग में लिया गया. मीटिंग की अध्यक्षता प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने की, जो बीएनपी के चेयरमैन भी हैं.
21 जुलाई को मोहम्मद शहाबद्दीन ने दिया था इस्तीफा
सरकारी बांग्लादेश संगबाद संस्था (BSS) ने बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर के हवाले से कहा, “स्टैंडिंग कमेटी ने राष्ट्रपति चुनाव के बारे में जरूरी फैसले लेने और पार्टी का उम्मीदवार चुनने का काम प्रधानमंत्री और बीएनपी चेयरमैन को सौंपा है.”मोहम्मद शहाबुद्दीन के 24 जुलाई को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद ने कार्यकारी राष्ट्रपति का चार्ज संभाला.ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, , राष्ट्रपति का पद खाली पद भरने के लिए चुनाव, पद खाली होने के 90 दिनों के अंदर होना चाहिए.
राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए इलेक्शन कमीशन तैयार
संविधान के आर्टिकल 123(2) के मुताबिक बीएसएस के मुताबिक, गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने कहा, “इलेक्शन कमीशन ने पहले ही बता दिया था कि वह राष्ट्रपति का चुनाव कराने के लिए तैयार है. चुनाव का शेड्यूल अनाउंस होने के बाद, पार्टी चेयरमैन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान राष्ट्रपति पद के लिए बीएनपी का उम्मीदवार तय करेंगे.”इस सवाल पर कि क्या इलेक्शन के लिए स्पेशल पार्लियामेंट सेशन बुलाया जाएगा, सलाहुद्दीन ने कहा कि इलेक्शन कमीशन के शेड्यूल अनाउंस करने के बाद इस पर फैसला किया जाएगा.उन्होंने कहा कि स्पेशल सेशन बुलाने का कोई भी फैसला पार्लियामेंट के स्पीकर से सलाह करके लिया जाएगा.























































