मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों का किया निरीक्षण.

मुजफ्फरनगर। श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने जनपद में स्थापित विभिन्न कांवड़ चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केवल व्यवस्थाओं का जायजा ही नहीं लिया, बल्कि स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सेवा भावना का परिचय दिया। उन्होंने घायल श्रद्धालुओं की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधीं और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अपने बीच चिकित्सकीय सेवाएं देते देख कांवड़ियों ने संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहलना चौक, नहर पटरी जौली, दाहाखेड़ी तथा नंगला मदौड़ स्थित चिकित्सा शिविरों का भ्रमण कर दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों, एंबुलेंस, आपातकालीन व्यवस्थाओं तथा स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी श्रद्धालुओं को 24 घंटे संवेदनशीलता, समर्पण और सेवा भाव के साथ त्वरित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कांवड़िया श्रद्धालु की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

इसके बाद डॉ. तेवतिया ने मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना, बहादरपुर और सिखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य मेलों में पहुंचकर मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवा वितरण, जांच व्यवस्था और उपचार सेवाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य मेलों में आने वाले प्रत्येक लाभार्थी को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts