शिव चौक पर कांवड़ियों का पुष्पवर्षा से स्वागत.

मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के स्वागत और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नगरपालिका परिषद की ओर से स्थापित कांवड़ कंट्रोल रूम का उद्घाटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद दोनों ने कंट्रोल रूम के पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। शिव चौक पर आस्था के माहौल के बीच शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने कांवड़ यात्रा को संरक्षण देते हुए सुरक्षा और सुविधाओं में व्यापक सुधार किया है, जिससे यात्रा पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित और भव्य बनी है। वहीं पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य प्रत्येक कांवड़ यात्री की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और मंगलमय बनाना है। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्र के लगभग 22 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा, स्वच्छता,

पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। पालिका की ओर से 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिन्हें पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़कर लगातार निगरानी की जा रही है। खोया-पाया केंद्र भी श्रद्धालुओं की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जबकि सफाई कर्मी दिन-रात स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हैं। उद्घाटन के बाद मीनाक्षी स्वरूप ने मेरठ रोड स्थित विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण कर पेयजल, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जनप्रतिनिधि, पालिका अधिकारी, स्वास्थ्य, जलकल और निर्माण विभाग के कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts