मॉस्को के रेस्टोरेंट में बड़ा धमाका, होममेड बम से ब्लास्ट में 3 की मौत,

रूस की राजधानी मॉस्को के बीचों-बीच स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार को हुए धमाके में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई. रूसी सरकारी समाचार एजेंसी RIA नोवोस्ती की रिपोर्ट के मुताबिक, इस धमाके में कम से कम 21 लोग घायल हुए हैं. जांचकर्ता, फोरेंसिक एक्सपर्ट और इमरजेंसी सर्विस की टीमें घटनास्थल पर काम कर रही हैं. मॉस्को इन्वेस्टिगेटिव कमेटी ने समाचार एजेंसी को बताया कि मरने वालों और घायलों की सही संख्या का पता लगाया जा रहा है, साथ ही मॉस्को के कुद्रिन्स्काया स्क्वायर पर हुई इस घटना के हालात की भी जांच की जा रही है.शुरुआती मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा था कि ये धमाका गैस सिलेंडर फटने की वजह से हो सकता है. लेकिन अब खुलासा हुआ है कि एक महिला होममेड बम लेकर यहां पहुंची थी, जिसके फटने से ही ये धमाका हुआ है. मॉस्को पुलिस ने बताया कि धमाका स्थानीय समयानुसार रात करीब 8 बजे से ठीक पहले ‘बाल्जी रोसी’ नाम के इटैलियन रेस्टोरेंट के पास हुआ.

धमाके में 21 लोग घायल

इस भीषण विस्फोट में बम ले जा रही महिला, रेस्टोरेंट के एक सिक्योरिटी गार्ड और वहां मौजूद एक ग्राहक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, घटना में घायल हुए 21 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

रिमोट से किया गया विस्फोट

सूत्रों के हवाले से बताया गया कि ये बम रेस्टोरेंट की समर टेरेस पर मौजूद मेहमानों को निशाना बनाने के लिए तैयार किया गया था. आंशका जताई जा रही है कि बम को किसी दूसरे व्यक्ति ने रिमोट कंट्रोल से उड़ाया था. ऐसा मुमकिन है कि बम ले जा रही महिला को ये जानकारी ही न हो कि उसके पास कोई विस्फोटक चीज मौजूद है.

आम ग्राहकों के लिए रेस्टोरेंट बंद

रेस्टोरेंट की वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार को एक प्राइवेट इवेंट होने की वजह से आम ग्राहकों के लिए रेस्टोरेंट बंद रखा गया था. वरना मौतों की संख्या बड़ी हो सकती थी. फिलहाल पुलिस और जांच दल घटना के सभी पहलुओं की जांच-पड़ताल कर रहे हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts