बांदा। सदर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम।विधायक प्रकाश द्विवेदी ने उठाया।विकास खण्ड महुआ और बड़ोखर खुर्द में लगभग 4.30 करोड़ की विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।महुआ में 3.39 करोड़ की सौगात दी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा बनने वाले गेस्ट हाउस का शिलान्यास किया गया। इसकी लागत 1.94 करोड़ रु है। इससे क्षेत्र में ठहरने और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।कबीर आश्रम भरखरी का सौंदर्यीकरण 1.05 करोड़ रु0 की लागत से पर्यटन हॉल, सीसी रोड, भव्य प्रवेश द्वार, प्रकाश व्यवस्था और हाईमास्ट लाइट का शिलान्यास किया। इससे धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी। 40 लाख की लागत से बारात घर का शिलान्यास किया। ग्राम अरबई में 29 लाख की 3 सीसी सड़कें और 19 लाख की लागत से बने बारात घर का लोकार्पण किया गया।ग्राम कतरावल में विधायक 25 लाख की 2 सीसी सड़कें और 13 लाख की लागत से निर्मित बारात घर का लोकार्पण किया।विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, सामुदायिक भवन, पर्यटन और जनसुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। बांदा सदर के हर गांव तक विकास पहुंचाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे जनहित के कार्य लगातार जारी रहेंगे।शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानगण और भाजपा पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।























































