DTU में MA और BA ऑनर्स की खाली सीटों पर स्पॉट एडमिशन शुरू.

दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी (DTU) ने एमए (ऑनर्स) एजुकेशन और बीए (ऑनर्स) एजुकेशन की खाली सीटों पर स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस एडमिशन प्रक्रिया में वो अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने सीयूईटी दिया था लेकिन पहले किसी कारण से एडमिशन नहीं ले पाए. साथ ही नॉन-सीयूईटी उम्मीदवारों को भी आवेदन का मौका दिया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी 23 अगस्त तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. इस बार ऐसे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने सीयूईटी परीक्षा पास की थी लेकिन पहले किसी वजह से एडमिशन नहीं ले सके. इनके अलावा नॉन-सीयूईटी उम्मीदवारों को भी आवेदन का अवसर दिया गया है.

बीए एजुकेशन (ऑनर्स) में एडमिशन के लिए एलिजिबिलिटी

बीए (ऑनर्स) एजुकेशन कोर्स में एडमिशन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है. एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, दिल्ली ओबीसी (एनसीएल), डिफेंस और कश्मीरी माइग्रेंट श्रेणी के अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत अंकों की छूट मिलेगी. अगर दो उम्मीदवारों का मेरिट स्कोर समान होता है तो अंतिम योग्यता परीक्षा के अंक देखे जाएंगे. इसके बाद भी बराबरी रहने पर ज्यादा उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी.

चार साल का कोर्स

दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी का बीए (ऑनर्स) एजुकेशन चार वर्षीय और आठ सेमेस्टर का प्रोग्राम है, जिसमें कुल 176 क्रेडिट हैं. यह कोर्स नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप तैयार किया गया है. इसमें शिक्षा के सिद्धांत, रिसर्च, आलोचनात्मक सोच, समस्या समाधान और कम्यूनिकेशन स्किल पर विशेष ध्यान दिया जाता है.

रिसर्च और इंटर्नशिप पर जोर

स्टूडेंट्स को स्कूलों और गैर-सरकारी संस्थाओं (NGO) में इंटर्नशिप का अवसर भी मिलता है, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव मिलता है. यह डिग्री विश्वविद्यालय के अन्य स्नातक कार्यक्रमों के बराबर मानी जाती है और इसे पूरा करने वाले छात्र यूजीसी के नियमों के अनुसार उच्च शिक्षा, पीजी कोर्स और शिक्षा के क्षेत्र में रिसर्च के लिए भी एलिजिबिल होंगे.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts