अगर आप भी गमले में लगे नींबू के पौधे से ढेरों रसीले फल पाना चाहते हैं, तो अब आपको महंगी खादों पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। गार्डनिंग गुरु ने एक ऐसा घरेलू सीक्रेट नुस्खा बताया है, जो बिल्कुल फ्री में आपके पौधे को फूलों और नींबू से भर देगा।घर की बालकनी या छत पर गमले में नींबू का पौधा लगाना हर गार्डनिंग लवर का सपना होता है। लेकिन अक्सर शिकायत रहती है कि पौधे में या तो फूल आते ही नहीं, या फिर वे फल बनने से पहले ही झड़ जाते हैं। अगर आपके साथ भी यही समस्या हो रही है, तो चिंता की कोई बात नहीं है। गार्डनिंग गुरु ने गमले में लगे नींबू के पौधे को फलों से लादने का एक बेहद आसान और पूरी तरह से मुफ्त नुस्खा साझा किया है।
इसके लिए आपको बाजार से कोई केमिकल खाद खरीदने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि रसोई में ही मौजूद दो चम्मच दही या मठे से तैयार यह ‘सफेद घोल’ कमाल दिखाएगा। तो चलिए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका। ताकि कम समय में ही नींबू के पौधे पर ढेर सारे फल उगने लग जाएं।अगर आप नींबू का पौधा घर पर ही शुरू करना चाहते हैं, तो ताजा नींबू के बीजों का इस्तेमाल करें। गमले की उपजाऊ मिट्टी में बीजों को बोकर हल्का पानी दें। उचित देखभाल के साथ लगभग 1 साल के भीतर पौधे में नए फूल और छोटे नींबू बनने शुरू हो जाते हैं।
फूल और फलों का विकास
सालभर की सही देखभाल के बाद पौधे पर सुंदर सफेद फूल आने लगते हैं। यह इस बात का संकेत है कि पौधा अब फल देने के लिए तैयार है। धीरे-धीरे इन्हीं फूलों से छोटे-छोटे रसीले नींबू बनने लगते हैं और पौधा फलों से भरने लगता है।
सीक्रेट फर्टिलाइजर: मठा या छाछ
नींबू के पौधे को ढेर सारे फलों से लादने के लिए एक बेहद असरदार सीक्रेट नुस्खा ‘मठा’ या ‘छाछ’ है। मठे में मौजूद पोषक तत्व और गुड बैक्टीरिया मिट्टी की गुणवत्ता को सुधारते हैं और पौधे की ग्रोथ को अचानक से बढ़ा देते हैं।
दही और पानी मिलाकर बनाएं घोल
अगर आपके पास तुरंत मठा उपलब्ध न हो, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप 2 चम्मच ताजा दही लें और उसे 1 गिलास पानी में अच्छी तरह घोल लें। यह घोल भी छाछ की तरह ही मिट्टी को सही एसिडिक लेवल और पोषण प्रदान करता है।
जड़ों के पास सही तरीके से डालें फर्टिलाइजर
तैयार किए गए मठे या दही-पानी के घोल को नींबू के पौधे के तने के पास, सीधे जड़ों की मिट्टी में डालें। ऐसा करने से जड़ें पोषण को तुरंत सोख लेती हैं, जिससे पौधे में नए फूल और फल बनने की प्रक्रिया बहुत तेज हो जाती है।
ढेर सारे फूलों से भर जाएगा पौधा
यह प्राकृतिक नुस्खा अपनाने के बाद आप देखेंगे कि आपका नींबू का पौधा सफेद फूलों और हरे-पीले रसीले नींबू से भर गया है। इस आसान उपाय से बिना किसी केमिकल खाद के आपको सालभर घर पर ही फ्रेश और रसीले नींबू मिलते रहेंगे।
डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।























































