प्रभास की ‘स्पिरिट’ में कैटरीना कैफ होंगी या नहीं?

कैटरीना कैफ साल 2024 में आई ‘मेरी क्रिसमस’ के बाद से ही बड़े पर्दे से दूर हैं. फैंस लंबे वक्त से उनकी किसी फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं. इस बीच ऐसी चर्चा हुई कि कैटरीना सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ में कैमियो करने वाली हैं और इसके लिए वो निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा से बातचीत कर रही हैं. पर अब एक लेटेस्ट रिपोर्ट में इन खबरों को खारिज कर दिया गया है. बताया गया है कि कैटरीना के ‘स्पिरिट’ में काम करने की चर्चा कोरी अफवाह है.बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से दावा किया है कि कैटरीना कैफ ‘स्पिरिट’ का हिस्सा नहीं हैं, सोर्स ने रिपोर्ट्स को पूरी तरह से गलत और मिसलीडिंग बताया है. सोर्स ने कहा, “कैटरीना कैफ के फ्यूचर एक्टिंग प्लान को लेकर हो रहे दावों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. रिपोर्ट पूरी तरह से कयासों और गलत जानकारी पर आधारित है, जिसे वेरिफाई भी नहीं किया गया है.” इस रिपोर्ट के बाद उन दावों की हवा निकल गई है, जिसमें कैटरीना के ‘स्पिरिट’ का हिस्सा होने की बात कही जा रही थी.

‘स्पिरिट’ पर शुरुआत से उड़ती रही हैं अफवाहें

संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ शुरुआत से ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रही है. पहले मतभेदों के चलते दीपिका पादुकोण ने फिल्म छोड़ दी. बाद में खबरें आईं कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान को फिल्म में अहम रोल में कास्ट किया जाएगा. हालांकि ये रिपोर्ट्स भी गलत साबित हुई थीं.

कब रिलीज़ होगी ‘स्पिरिट’?

दीपिका के बाहर होने के बाद फिल्म में तृप्ति डिमरी की एंट्री हुई और मेकर्स ने उनका पोस्टर भी जारी किया है. तृप्ति संदीप रेड्डी वांगा के साथ रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ में पहले ही काम कर चुकी हैं. ऐसे में ये डायरेक्टर के साथ उनका दूसरा प्रोजेक्ट है. ‘स्पिरिट’ में प्रभास और तृप्ति के अलावा विवेक ओबेरॉय भी अहम रोल में हैं. ये फिल्म अगले साल यानी 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts