बांदा।जनपद को नशे की गिरफ्त से मुक्त करने के लिए एसपी पलाश बंसल की मुहिम “ऑपरेशन ईगल” लगातार रंग ला रही है। थाना बिसण्डा पुलिस ने गश्त के दौरान एक शातिर को धर दबोचा है। देर रात बिसण्डा पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि ओरन क्षेत्र का एक युवक अवैध गांजा बेचने के लिए सउवां पुरवा मोड़ के पास एक व्यक्ति खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी तो आरोपी भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।तलाशी में उसके पास से 4 किलो 250 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अशोक पुत्र मुन्नीलाल निवासी अतर्रा रोड, कस्बा ओरन बताया। पुलिस ने गांजे को सीज कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि बांदा को नशा मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि ऐसे लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।























































