कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर प्रशासन सख्त, शिविर संचालकों को दिए जरूरी निर्देश.

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कांवड़ सेवा शिविर संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा शासन के दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि मुजफ्फरनगर से होकर हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजरते हैं, इसलिए सभी शिविर संचालकों की जिम्मेदारी है कि वे प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं प्रशासन), पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, सिटी मजिस्ट्रेट, सभी क्षेत्राधिकारी, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा कांवड़ सेवा शिविर संचालक मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिविर संचालकों से अपील की कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूरा सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या कानूनव्यवस्था से जुड़ी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिविर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन उपकरण, सीसीटीवी कैमरे, प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की तैनाती और आपातकालीन संपर्क नंबर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किए जाएं। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप करने और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने देने के निर्देश भी दिए गए।बैठक के दौरान शिविर संचालकों से सुझाव भी लिए गए और उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया। अंत में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी संचालकों से सेवा, अनुशासन और समन्वय की भावना के साथ प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया, ताकि कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और सकुशल संपन्न कराया जा सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts