फिल्मों के साथ ही वेब सीरीज का ट्रे़ंड इन दिनों काफी बढ़ गया है. हाल ही में कई सीरीज रिलीज हुईं और कई रिलीज होनी बाकी हैं. इसी बीच केके मेनन की सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ 24 जुलाई 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई. ये एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है, जिसमें के के मेनन के अलावा अर्चना पूरन सिंह और नवीन कस्तूरिया नजर आए हैं. ओटीटी पर आते ही इस सीरीज ने बवाल काट दिया है और हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है. सोशल मीडिया पर इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.के के मेनन स्टारर वेब सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ ने लोगों का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि ये इस साल की सबसे बेहतरीन वेब सीरीज में से एक है, जबकि कुछ ने इसे मास्टरपीस और बवाल तक कह दिया.
लोगों को कैसी लगी आदर्श बाल विद्यालय?
‘आदर्श बाल विद्यालय’ सीरीज देखने के बाद एक यूजर ने X पर लिखा, “सबसे अच्छे शो में से एक. बवाल सीरीज बनाई है.” वहीं दूसरे यूजर ने के के मेनन की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दमदार किरदार निभाने में उनका कोई मुकाबला नहीं है. एक यूजर ने ट्वीट किया, “‘पंचायत’ के बाद प्राइम के सबसे बेहतरीन शो में से एक है ये सीरीज. के के मेनन को देखना हमेशा ही मजेदार होता है. हंसी-मजाक के बीच ये एजुकेशन, उम्मीद और उन लोगों की दिल को छू लेने वाली कहानी है जो खराब सिस्टम के बावजूद बदलाव लाने की कोशिश करते हैं.”
आदर्श बाल विद्यालय ने लूटी महफिल
एक और X यूजर ने लिखा, “क्या बवाल सीरीज बनाई है. एक ही दिन में पूरे 7 के 6 एपिसोड निपटा दिए. इतना हंसे कि घरवालों को लगा हमारी भी स्क्रिप्ट लिखी जा रही है! पुश-कर क्या किरदार है, हर सीन में लूट लिया.” एक और नेटिजन ने ट्वीट किया, “ये एक ऐसी सीरीज़ है जो एंटरटेन करती है, आपको हंसाती है, और सबसे जरूरी बात, आपको सोचने पर मजबूर करती है.























































