बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा सभी थानों में पहुंचकर जनता की शिकायतें सुनी गईं और उनका निस्तारण किया गया।जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी व सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने थाना कोतवाली देहात में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर जनसुनवाई कर लोगों की शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण किया गया।जनपद में कुल 112 शिकायतें प्राप्त हुईं।इनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित टीमों का गठन कर दिया गया है।पुलिस प्रशासन ने कहा है कि प्राप्त सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।























































