अभिषेक शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल में पहले की तरह लगातार बड़ा स्कोर नहीं बना पा रहे हैं. इस साल तो उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है.
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में भारत को जीत मिली लेकिन ओपनर अभिषेक शर्मा नाकाम साबित हुए. अभिषेक शर्मा सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. अभिषेक की नाकामी के बाद अब उनपर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है.
अभिषेक शर्मा इस साल टी20 में बुरी तरह फेल साबित हुए हैं. लगातार नंबर 1 पर रहने वाले अभिषेक शर्मा टी20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. इसके साथ-साथ अब उनकी रैंकिंग और खिसक सकती है.
अभिषेक शर्मा ने इस साल टी20 में बुरी तरह फेल साबित हुए हैं. बाएं हाथ के इस ओपनर ने 21 पारियों में 25.2 की औसत से महज 504 रन ही बनाए हैं. बड़ी बात ये है कि अभिषेक शर्मा इस साल 11 बार 0-10 रन के स्कोर के बीच आउट हुए हैं जिसमें 6 डक भी शामिल हैं.
अभिषेक शर्मा ने इस साल 7 पारियों में 40 से ज्यादा का स्कोर बनाया है. जिसमें से एक बार वो नाबाद रहे हैं. साफ है अभिषेक के लिए साल 2026 बेहद खराब रहा है. अगर वो ऐसा ही प्रदर्शन करते रहे तो उनके लिए टीम इंडिया में बने रहना मुश्किल हो जाएगा.
अभिषेक शर्मा के पास अब भी रन बनाने के दो मौके और हैं. अगला मैच 25 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा. अगर इस मैच में भी अभिषेक का बल्ला नहीं चला तो टीम इंडिया तीसरे टी20 में प्रभसिमरन को मौका दे सकती है. वैभव सूर्यवंशी ने पहले टी20 में शानदार अर्धशतक ठोक अभिषेक पर पहले ही दबाव बना दिया है.























































