मूसलाधार बारिश से गुवाहाटी बेहाल,सड़कों पर घंटों फंसे हजारों वाहन

गुवाहाटी। असम की राजधानी गुवाहाटी में पिछले कुछ घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है। पूरे शहर में पानी भर जाने के कारण सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है, जिसमें हजारों गाड़ियां और लोग घंटों से फंसे हुए हैं।

पानी में डूबीं सड़कें, गाड़ियां बनीं नाव

सोशल मीडिया पर एक साथ जारी कई वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश इतनी तेज थी कि देखते ही देखते शहर के ज्यादातर इलाके जलमग्न हो गए। मुख्य सड़कों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है। सड़कों पर जलभराव के कारण कई गाड़ियां और बाइक पानी में बंद हो गईं, जिससे गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। ऑफिस से घर लौट रहे लोग और स्कूली बच्चे घंटों तक जाम में फंसे रहने को मजबूर हैं।

इन इलाकों में सबसे बुरा हाल

बता दें कि शहर के प्रमुख क्षेत्रों जैसे जीएस रोड, जू रोड, गणेशगुड़ी और चांदमारी जैसे व्यस्त इलाकों में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। पानी का बहाव इतना तेज है कि पैदल चलना भी खतरनाक साबित हो रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ट्रैफिक को निकालने की कोशिश कर रही है, लेकिन लगातार हो रही पानी की निकासी न होने से मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

इसके अलावा मौसम विभाग ने गुवाहाटी और आसपास के इलाकों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ घंटों में और ज्यादा तेज बारिश हो सकती है। वहीं स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से बेवजह घर से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। अगर बहुत जरूरी न हो, तो जलभराव वाले रास्तों पर जाने से बचें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts