एसपी सख्त-अवैध वसूली पर लगाई लगाम.

बाँदा। जिला पंचायत द्वारा खनिज तहबजारी के ठेके के नाम पर ठेकेदार के गुर्गो के द्वारा दबंगई के चलते जनपद में मोरम, गिट्टी से लदे अन्य जनपदों से आ रहे वाहनों से अवैध वसूली की रफ्तार को पंख लग गए थे। पहले ठेकेदार ने गिरवा थाना क्षेत्र में अवैध वसूली का अड्डा स्थापित किया था। जैसे ही अवैध वसूली की भनक एसपी पलाश बंसल को लगी तो उन्होंने अवैध वसूली की कमर को तोड़ते हुए जिला पंचायत तहबजारी की गुमटी को हटवाया और ठेकेदार के गुर्गो को सख्त चेतावनी दे डाली। एसपी के आदेश के बाद गिरवा थाना क्षेत्र में तहबजारी के नाम पर हो रही लूट पूरी तरह से बंद हो गई। लेकिन दबंग ठेकेदार ने अवैध वसूली का अड्डा करतल चौकी क्षेत्र के पास बरौली रोड नाका,चन्दौर रोड पुंगरी, बिल्हरका नहर पुल के पास अपने गुर्गों के द्वारा वसूली करवाना शुरू कर दिया। जब एक बार फिर एसपी पलाश बंसल को अवैध वसूली की भनक लगी तो सख्त रुख अपनाते हुए एसपी ने छापेमारी के लिए टीम का गठन किया। छापेमारी की भनक लगते ही ठेकेदार के गुर्गों नौ दो ग्यारह हो गए। एसपी पलाश बंसल की कड़ी कार्यवाही से जिला पंचायत तहबजारी के नाम पर हो रही अवैध वसूली पूर्ण रूप से बंद हो गई। वहीं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने स्पष्ट कहा है कि जनपद में कहीं पर भी अवैध वसूली ना होगी और ना ही कोई करेगा यदि कोई अवैध वसूली करता हुआ पकड़ा गया तो कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। शिकायत मिलते ही तुरंत कार्यवाही होगी।पारदर्शी और ईमानदार पुलिसिंग हमारी प्राथमिकता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts