रोहित शर्मा-विराट कोहली ने रचा इतिहास,

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज (19 जुलाई) लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया. रोहित-विराट की जोड़ी ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है.रोहित शर्मा और विराट कोहली साथ में 400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई है. लॉर्ड्स वनडे में खेलने उतरी रोहित और विराट की जोड़ी ने भारत के लिए अपना 400वां अंतरराष्ट्रीय मैच का आंकड़ा छू लिया. इससे पहले किसी भी भारतीय जोड़ी ने साथ में इतने मैच नहीं खेले थे. (PIC Credit -AI)

सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ पहले ही छोड़ चुके हैं पीछे

रोहित-विराट की जोड़ी पहले ही भारत के लिए एक साथ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी थी. इस मामले में रो-को ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने एक साथ में 391 इंटरनेशनल मैच खेले थे. वहीं, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने साथ में 369 इंटरनेशनल मैच खेले थे. (PIC Credit -AI)

कुमार संगकारा और महेला जयेवर्धने ने साथ में खेले हैं सबसे ज्यादा मैच

वर्ल्ड क्रिकेट में श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयेवर्धने के नाम सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली जोड़ी का रिकॉर्ड दर्ज है. संगकारा और जयेवर्धने ने साथ में 550 मैच खेले थे. वहीं, महेला जयेवर्धने और तिलकरत्ने दिलशान 426 मैचों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts