रोहाना से आखलौर तक निकली शिवसेना की सदस्यता यात्रा,

मुजफ्फरनगर। शिवसेना के सदस्यता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रोहाना से ग्राम आखलौर तक सदस्यता यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने किया। यह अभियान राष्ट्रीय नेतृत्व और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य संगठन का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक युवाओं और आमजन को शिवसेना से जोड़ना रहा। यात्रा के दौरान शिवसैनिकों ने विभिन्न गांवों और मार्गों पर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठन की कार्यप्रणाली की जानकारी दी तथा सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया।

सदस्यता यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में 51 लोगों ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की। सभी नवसदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया और संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। नवसदस्यों ने हिंदुत्व की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। ग्राम आखलौर पहुंचने पर स्थानीय शिवसैनिकों और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं के साथ यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा सदस्यता अभियान को और अधिक व्यापक बनाने का संकल्प दोहराया गया।

जिला उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि सदस्यता अभियान लगातार जारी रहेगा और संगठन का लक्ष्य प्रत्येक गांव एवं प्रत्येक बूथ तक शिवसेना की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर उसे और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवीण कश्यप, जतिन कुमार बालियान, सन्नी कश्यप, अजय उपाध्याय, राजू कुमार, श्रवण कश्यप, नीतीश पाल, आकाश पाल, दिनेश उपाध्याय, लोकेश, अंकुश सैनी, आकाश उपाध्याय, श्यामवीर, हिमांशु कश्यप, आकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिवसेना पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts