आभूषण, तमंचा,नकदी के साथ चोर गिरफ्तार.

बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मटौंध पुलिस ने दीवाल तोड़कर चोरी करने वाले एक अंतरजनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।मई माह में थाना मटौंध क्षेत्र निवासी इन्द्रजीत प्रजापति ने सूचना दी कि अज्ञात चोर ने घर की दीवाल तोड़कर आभूषण चोरी कर लिए हैं। थाना मटौंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। तभी से पुलिस अभियुक्त की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी थी।देर रात गश्त एवं चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने गोयरा तिराहा, थाना मटौंध के पास से अभियुक्त को धरदबोचा।अभियुक्त के कब्जे से चोरी के आभूषण, नकद रुपये के साथ अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।01 बिछिया वजन 25 ग्राम, सफेद धातु,02 पायल- वजन 50 ग्राम, सफेद धातु, 01 बिछुआ- वजन 125 ग्राम सफेद धातु,01 तमंचा 12 बोर,01 जिंदा कारतूस 12 बोर,2900 रुपये नगद बरामद किए हैं।गिरफ्तार अभियुक्त पिण्टू पुत्र नन्दकिशोर निवासी इन्द्रपुर, थाना किसनी, जनपद मैनपुरी का निवासी हैं।पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया है। एसपी ने इस सफलता पर मटौंध पुलिस टीम की सराहना की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts